


बिलासपुर- शहर के चांटीडीह इलाके की झुग्गी झोपड़ियों में नगर निगम का बुलडोजर चला है, जिसकी वजह से कई लोग बेघर हो गए हैं।
लोगों को कहना है कि उनके लिए कोई व्यवस्था पहले नहीं की गई और एकाएक बुलडोजर चला दिया गया। इस वजह से अब वे सड़क पर आ गए हैं।
सोमवार को चांटीडीह के लोगों ने राम सेतु पुल के पास चक्का जाम किया। इसके बाद मौके पर पुलिस बल भी पहुंची और लोगों को समझाइए दे रही थी। पर लोग मानने को तैयार नहीं थे।लोग बोले- हम हो गए बेघर, बारिश के मौसम में कहाँ जाएंलोगों का कहना है कि पहले से मकान के लिए आवेदन कर दिया था, लेकिन अब तक मकान नहीं मिला है।साथ ही उनका कहना है कि परिवार बड़ा भी हो गया है, जिससे छोटे मकान में रहने में परेशानी पहले ही थी, पर अब तो छत ही उजाड़ दिया गया है। बारिश का भी मौसम है, अब हम कहाँ जाएंगे। सड़क पर दर-दर भटक रहे हैं।
जितने लोग के लिए मकान स्वीकृति हुए थे, सबको मिल गए- अधिकारी
वहीं निगम के अधिकारी सुरेश बरुआ भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि जितने लोगों के लिए मकान स्वीकृत थे उन्हें दे दिया गया है। अब यह लोग फिर से मकान मांग रहे हैं, लेकिन अब हमारे पास कोई मकान नहीं है जिसे हम इन्हें दे पाएं। वहीं निगम अधिकारियों का यह भी कहना है कि जितने लोग वहां रह रहे थे उसमें से कई लोग मकान को जो आवास आवंटित किया गया है उसे किराए पर दे दिया था और यहीं पर रह रहे थे तो कई लोग आवास में रह रहे थे और कहते दी वाले मकान को किराए में दे दिया था इस वजह से बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।
लोग खासा नाराज, कहा- कोई व्यवस्था नहीं
मानसून आ गया है और बारिश भी हो रही है। इस बीच लोगों के घर तोड़े गए। इससे लोग खास नाराज हैं और अब व्यवस्थाएं की मांग लगातार कर रहे हैं।