अरपा को संवारने उमड़ा बिलासपुर…2 हजार से अधिक लोगों ने झोंकी ताकत..मैदान में उतरे..कुलपति, कलेक्टर, एसपी,मेयर,आयुक्त..पढ़ें किसने क्या कहा

बिलासपुर–अरपा के विकास, संवर्धन और सफाई को लेकर विश्व जल दिवस पर नगर निगम ने अरपा उत्थान” महाभियान का आयोजन कर पूरे बिलासपुर को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। करीब चार हजार हाथों ने अधिकारियों जनप्रतिनिधियों के साथ अरपा को स्वच्छ करने के लिए जमकर श्रमदान किया। निगम आयुक्त अमित कुमार के आह्वान पर करीब 2 हजार से अधिक लोग अरपा तट स्थित रामसेतु मार्ग में एकत्रित हुए। सभी ने जिला,निगम और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर इंदिरा सेतु से रामसेतु के बीच सफाई अभियान छेड़ते हुए जमकर पसीना बहाया।

नगर निगम बिलासपुर ने शनिवार को अरपा के विकास और संवर्धन संरक्षण को लेकर शनिवार को अल सुबह एक दिवसीय “अरपा उत्थान” महाअभियान चलाया। निगम कमिश्नर के आह्वान पर श्रमदान करने सुबह से ही बिलासपुर वासी”रामसेतु मार्ग” में एकत्रित हो गय़ए। इस दौरान सबका मकसद एक ही रहा कि अरपा नदी को स्वच्छ रखना है। इस दौरान निगम ने भी सभी के लिए तैयारियों को लेकर कोर कसर नहीं छोड़ा।
दिग्गजों ने किया श्रमदान
आयुक्त की अपील के साथ मुहिम चलाकर रामसेतु मार्ग पर एकत्रित करीब 2000 से अधिक लोग इंदिरा सेतु से रामसेतु तक अरपा नदी की सफाई की । तट पर पसरे कचरा और गंदगी को निकाला। अभियान में विशेष रूप से अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय के कुलपति एडीएन वाजपेयी,महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर अवनीश शरण,एसएसपी रजनेश सिंह, निगम कमिश्नर अमित कुमार विशेष रूप शामिल हुए। सभी अधिकारियों के साथ बिलासपुरियों ने कदम से कदम मिलाकर ना केवल श्रमदान किया। बल्कि अरपा को सदानीरा और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।
पढ़ें किसने क्या कहा
इस अवसर पर लोगों को कुलपति एडीएन वाजपेयी ने संबोधित किया। अरपा का संवर्धन-सरंक्षण और सदानीरा बनाने हमारी महति जिम्मेदारी है। यह पुनीत अभियान रूकना नहीं चाहिए। महापौर एल पद्मजा ने कहा की अरपा हमारी मां है,उसकी सफाई के लिए उमड़ी भीड़ से जाहिर हो गया है कि शहरवासियों के दिल में
अरपा धड़कती है। हमारी जिम्मेदारी है कि अरपा नदी को स्वच्छ और निर्मल रखें।
कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा की अरपा नदी मतलब बिलासपुर की पहचान से है। विश्व जल दिवस के अवसर पर हमने इसे संवारने संकल्प लिया है। अरपा को साफ सुथरा अभियान को और तेज किया जाएगा। अरपा को स्वच्छ बनाने का संकल्प दिनचर्या में शामिल करना होगा। कलेक्टर ने कहा कि 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिलासपुर पधार रहे हैं। उनके आगमन के पूर्व पूरे जिले में स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है।
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा की अरपा बिलासपुर की जीवनरेखा है। इसके उत्थान के लिए हम सबको अपनी जिम्मेदारी तय करनी होगी। स्वच्छता एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। हमें अपने आस-पास स्वच्छता का वातावरण बनाए रखना होगा। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने अभियान पर प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि पीएम मोदी के आगमन को लेकर पखवाड़े भर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अरपा नदी को संवारने अभियान की आज शुरूआत हुई है। यह

अभियान अब नहीं रूकने वाला है। अब कार्ययोजना के अनुसार अभियान को गति दिया जाएगा।
अभियान को सफल बनाने में सभी शासकीय विभाग के कर्मचारी,सामाजिक और राजनीतिक संगठन,एसईसीएल,सेंट्रल यूनिवर्सिटी,अटल बिहारी वाजपेयी विवि, समेत विभिन्न संस्था एवं आमजनों ने सहयोग दिया। इस दौरान निगम के सभी एमआईसी सदस्य और पार्षद भी मौजूद रहे।
हाईकोर्ट ने भी दिए निर्देश
जानकारी देते चलें कि अरपा नदी के संरक्षण और संवर्धन के लिए समय समय पर उच्च न्यायालय ने भी निर्देश दिये हैं। निगम प्रशासन आदेश को हमेशा से गंभीरता से लिया। इसी क्रम में आज यानी शनिवार को जन के साथ अधिकारियों ने महाअभियान चलाकर अरपा के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।
प्रदूषण से बचाने विशेष कार्ययोजना
अरपा नदी को दूषित होने से बचाने और उसके संवर्धन के लिए निगम प्रशासन विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रहा है। अमित कुमार ने बताया कि सबसे पहले नदी मेंनाला के गंदे पानी को रोकने के लिए चार एसटीपी निर्माणाधीन है। निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। इसके अलावा निगम ने शनिचरी, तिलक नगर और चिंगराजपारा में अलग से तीन नए एसटीपी का प्रस्ताव तैयार किया है।
बड़ी संख्या में मशीन का उपयोग
सफाई अभियान के दौरान जलकुंभी,कचरा को हटाने के लिए निगम ने 6 जेसीबी,9 ट्रैक्टर 2 कांपेक्टर,1 डोजर, 5 टिपर का इंतजाम किया । इसके अलवा जन सहयोग से कचरा और जलकुंभियों को निकाला ।महाभियान में शामिल होकर शहर के कमोबेश सभी जनप्रतिनिधी और अधिकारियों ने अरपा नदी में उतर कर श्रमदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top